लाइव पलामू न्यूज/हजारीबाग: जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां बैंड बाजा के साथ ब्याह करने पहुंचा दुल्हा देखता रह गया और लड़की के प्रेमी ने बारातियों के सामने ही अपनी प्रेमिका की मांग भर दी। जिसके बाद दूल्हे और बारातियों को बिना दुल्हन के बेरंग लौटना पड़ा। मामला हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव के बेरीटांड़ मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि खूटरा बेरीटांड के बुधन राम की बेटी प्रीति कुमारी की शादी कटकमदाग प्रखंड के बनहे गांव निवासी सागर कुमार के साथ तय थी। तय समय पर सागर बारात लेकर प्रीति के घर पहुंचा। प्रीति के पिता बुधन राम ने बताया कि रात में जैसे ही बराती घर पहुंचे।

नाश्ते के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला डाल कर मिठाई खिला रहे थे। इसी क्रम में प्रीति का प्रेमी सनी अचानक स्टेज पर पहुंचा और दूल्हे, बारातियों के सामने ही प्रीति के मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद बरातियों के बीच भगदड़ मच गई। वहीं दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से बातचीत के बाद प्रीति और सनी की शादी करा दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *