लाइव पलामू न्यूज/रांची: आज(मंगलवार) स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार और जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो रिजल्ट मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे।
बता दें कि मैट्रिक में कुल 4,33,718 परीक्षार्थी शामिल हुए थें। वहीं, इंटरमीडिएट में तकरीबन 74 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इंटरमीडिएट के ऑर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट मई के अंत तक जारी किया जाएगा। विद्यार्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।