लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू जिला तीरंदाजी संघ के अंतर्गत तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार और पलामू तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सुमित्र बर्मन ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। पलामू जिला के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ज्ञातव्य हो कि यह प्रशिक्षण शिविर 12 मई से 14 मई तक जीएलए कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित की गई थी । तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर पलामू तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सुमित बर्मन ने मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव को माला पहना कर कार्यक्रम में स्वागत किया। वहीं मौके पर अविनाश देव ने कहा कि जो पानी से नहाया है उसने लिबास बदला है और जो पसीना से नहाया है उसने इतिहास बदला है। वही मौके विशिष्ट अतिथि ओरियंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रामाकांत मेहता ने कहा कि पलामू जिला में पहली बार तीरंदाजी का माहौल बन रहा है।सभी विद्यार्थियों को इनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं आप बेहतर करें यही मेरा आशीर्वाद है। इस प्रतिस्पर्धा में संत मरियम स्कूल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया वहीं ओरिएंट पब्लिक स्कूल ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया तथा लोटस एकेडमी ने तृतीय पुरस्कार जीता। मौके पर ओरिएंट पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अमरेश कुमार मेहता , लोटस एकेडमी के शारीरिक शिक्षक दीपक तिवारी , द कराटे एकेडमी के खिलाड़ी राम सिंह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थें ।