लाइव पलामू न्यूज/रांची: सरकार की नई नियोजन नीति(60/40) के विरोध में मंगलवार की शाम को राजधानी रांची सहित सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में छात्र संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। जहां राजधानी में प्रदर्शनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मशाल जुलूस में शामिल छात्रों ने 60:40 नाय चलतौ का नारा लगाया। वहीं झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान भी किया।

छात्र संगठनों के 3 दिवसीय आंदोलन का हिस्सा है। इस दौरान छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। हमारी मांग यही है कि यह नियोजन नीति वापस लेकर 1932 के खतियान पर आधारित नियोजन नीति लागू की जाए। इसके साथ ही नियोजन नीति में राज्य की तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय नौकरियों में झारखंड से ही 10वीं-12वीं पास करने की अनिवार्यता भी लागू की जाए। सभी अभ्यर्थियों के लिए झारखंड की स्थानीय भाषा, संस्कृति और परिवेश की बुनियादी समझ को अनिवार्य किया जाए। नियोजन नीति बनाने में छात्रों की राय भी शामिल की जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *