लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू जिला शाखा की ओर से विगत दिनों जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। जिसमें मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र व पलामू ज़िले का संगठन विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने किया। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव संगठन का विस्तार झारखण्ड प्रदेश व पलामू प्रमंडल के पदाधिकारियों एवं संरक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इसके निमित पलामू ज़िले के प्रत्येक प्रखंडों से सब की भागीदारी सुनिश्चित कैसे हो इसी के अनुसार कमिटी का विस्तार किया गया।

पलामू ज़िले में एक मात्र नगर निगम मेदिनीनगर जिसके लिए नगर अध्यक्ष के रूप में राहुल पाठक, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे, रितिक चौबे, नगर संरक्षक आशीष रंजन उपाध्याय के नाम पर सबकी सहमति बनी। वहीं पलामू जिला कमिटी में जिला उपाध्यक्ष सचिन पांडे,राजन पंडित,जिला संगठन मंत्री जय प्रकाश दुबे, जिला सचिव सुभाष दुबे, जिला उपसचिव अमित पांडे, जिला मंत्री नवनीत शुक्ला, जिला प्रवक्ता विश्वजीत दीक्षित, सह प्रवक्ता मनीष शर्मा, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष अमित पांडे, जिला महामंत्री संजीत पांडे, जिला मंत्री शशिकांत तिवारी, जिला मंत्री चंदन शुक्ला,जिला मंत्री दीपक गिरी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी सोनू तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अंकित पांडे, जिला सह कोषाध्यक्ष श्याम शुक्ला, जिला शिक्षा सलाहकार अध्यक्ष रमेश पांडे, नवनीत दुबे जिला संरक्षक, जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सत्यम पांडे, शिवम दुबे, अनुज पांडे, राहुल उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, रजनीकांत मिश्रा, गौरव दुबे, गडू पांडे, बिटू दुबे, प्रिंस दुबे, पपु तिवारी के नामों की घोषणा की गई।

मौके पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि सामाजिक संगठन का विस्तार जरूरी है। इसलिए हमलोगों ने यह निर्णय लिया है कि सामाजिक विकास के लिए जिला मुख्यालय समेत प्रखंड व पंचायत में सामाजिक संगठन का विस्तार जरूरी है। ताकि हर क्षेत्रों में बेहतर संस्कारयुक्त वातावरण का निर्माण हो सके। प्रदेश संरक्षक कमलेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू द्वारा अभी भव्य मंदिर का निर्माण किया जाना है इसी को देखते हुए सांगठनिक विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पंचायत स्तर पर भी विस्तार देखने को मिलेगी, जिससे कि संगठन को धरातल पर भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी,प्रदेश संरक्षक पप्लू दुबे, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी अमित तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता रामनिवास तिवारी,प्रमंडल अध्यक्ष पांडे मनोज सिंह, प्रमंडल उपाध्यक्ष अरविंद पांडे,आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, प्रमंडल संगठन मंत्री नवीन पांडे सहित सैकड़ों संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *