लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को पलामू की पावन धरा पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाना है। इसके निमित पलामू में राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारियों द्वारा विगत एक महीने से कार्यक्रम के तैयारी में लगे हुए थें। भूमि पूजन स्थल मथुराबाडी़ उद्योग विभाग के पीछे रेड़मा मेदिनीनगर में स्थित है। इस कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल के सभी परशुराम भक्तों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आपातकालीन बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। जिसकी अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश शुक्ला ने बताया कि 3 मई दिन बुधवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक भूमि पूजन एवं 10 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होने की अपील की है। बैठक में उपस्थित प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि यह समाजिक कार्यक्रम है आपसी मतभेद को भुला कर अपने आप को समाज के नाम एक करने का समय आ गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रमंडल उपाध्यक्ष अरविंद पांडे सहित काफी संख्या में परशुराम वंशज उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *