लाइव पलामू न्यूज : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। जिसमें इशिता किशोर ने अपना परचम लहराया है। वहीं दूसरा स्थान बक्सर(बिहार) की गरिमा लोहिया को मिला है। उमा हरीती एन को तीसरा, मयूर हजारिका को चौथा और गहना नव्या जेम्स ने पांचवां स्थान हासिल है। स‍िविल सर्विस परीक्षा में टॉप 4 पर लड़कियां काबिज हैं। इस परीक्षा में 933 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जिसमें 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्लूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। इनमें से IAS पदों पर 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍टेड हुए हैं। वहीं 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट तैयार की गयी है। कैंडिडेट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गयी है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:-

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध “यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट 2022” पर क्लिक करें।
इसके बाद यूपीएससी रिजल्ट 2022 की पीडीएफ स्क्रीन पर जाकर लिस्ट में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर्स सर्च करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *