Naxli

लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: आज(बुधवार) को पलामू के दो टॉप माओवादी कमांडर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले हैं। जिसमें बूढ़ापहाड़ इलाके का टॉप माओवादी कमांडर संतु भुइयां और छकरबंधा के इलाके का टॉप माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर का नाम शामिल हैं। जहां संतु पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह का निवासी है, वहीं राजेश ठाकुर पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा निवासी है। संतु भुइयां पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। ये दोनों माओवादी कमांडर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से लंबे समय से संपर्क में थे। जिसके बाद बुधवार को दोनों पलामू पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

संतु भुइयां बूढ़ापहाड़ के इलाके में माओवादियों का जोनल कमांडर रह चुका है। वहीं राजेश झारखंड बिहार शाहाबाद क्षेत्र में माओवादियों का सब जोनल कमांडर रह चुका है। दोनों के आत्मसमर्पण से माओवादियों को काफी बड़ा झटका लगा है।
संतु पर पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और गया के इलाके में कई बड़े नक्सली हमले को अंजाम देने का आरोप है। वह विगत एक दशक से भी अधिक समय से माओवादी संगठन में सक्रिय है। वहीं राजेश गया, औरंगाबाद और पलामू के इलाके में कई बड़े हमले में शामिल रह चुका है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *