लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे मानवता शर्मसार हो गई है। दरअसल शादी से इंकार करने पर एक आदिवासी युवती को पंचायत लगाकर पीटा गया उसके बाल काट दिए गए। मामला लोइंगा पंचायत के जगोडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी 20 अप्रैल को लातेहार जिले के मनिका में तय हुई थी। लेकिन लड़की यह शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए 20 अप्रैल को वह घर से भाग गई।

इसके बाद जब वह 10 मई को वापस घर आई तो घरवाले शादी की तैयारियों में जुट गए। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद बकायदा पंचायत लगाकर लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके बाल भी काटे गए। इतना ही नहीं इन सब के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अब इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की के बयान के अनुसार 10 नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में लड़की की भाभी के साथ अन्य महिलाएं भी शामिल हैं।

सोमवार को पूरे मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस ने पीड़ित लड़की करवाकर उज्ज्वला गृह में रखा था। मंगलवार को पीड़िता का पलामू कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।बता दें कि लड़की अनाथ है। आठ वर्ष पहले ही उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी चचेरी भाभी ने पंचायत बुलाकर यह कुकृत्य किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *