लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मत्सयजीवि सहयोग समिति ने बुधवार को समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग मंत्री जोबा मांझी को एक ज्ञापन सौंप कर सैण्डर्स समिति स्थायी दुकान बनाने की मांग की है। इस बाबत समिति के सदस्यों ने बताया कि यह समिति सरकार की शाखा सहकारी समिति से निबंधित है। कॉपरेटिव सोसायटी के लोग विगत 70 वर्षों से सैण्डर्स तालाब के किनारे कार्य करते आ रहे हैं। वर्तमान में यहां 100 से अधिक परिवार इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े हुए हैं। इनका भरण पोषण इस तालाब के मछली पालन से ही जुड़ा हुआ है। वर्तमान में मत्सयजीवि सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्यों को खुले में और विपरीत मौसम में कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द इस मामले को ध्यान में रखते हुए स्थायी दुकान निर्माण की अनुशंसा प्रदान करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *