लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार का आयोजन किया। आज के जनता दरबार में लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए। जिस उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें,ताकि जिला प्रशासन के प्रति उनका विश्वास बना रहे। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले, वृद्घा पेंशन,जमीन, राशन, पानी आदि से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया। उपायुक्त ने टेलीफोन के माध्यम से अधिकारियों से बात कर तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *