लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पारिवारिक कलह में पति-पत्नी ने खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतका की पहचान सोनी देवी के रुप में हुई है। वहीं पति मंटू चौधरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हुसैनाबाद के वार्ड नंबर चार के गम्हरिया निवासी मंटू चौधरी (32वर्ष) और उसकी पत्नी सोनी देवी (28 वर्ष) के बीच सोमवार शाम विवाद हुआ। जिसके बाद अगले दिन मंगलवार की सुबह मंटू ने देखा कि उसकी पत्नी फांसी के फंदे से झूल रही है।

जिसके बाद वह भी फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने दोनों को फांसी पर झूलता देख दोनों को नीचे उतारा। इस दौरान मंटू की सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मंटू को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि सोनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ये मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *