लाइव पलामू न्यूज/प० सिंहभूम: एक बार फिर जिले के अतिनक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव के समीप नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार के शाम करीब 6:30 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार सुबह मिली। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को अपने परिजनों के साथ बच्चा पत्ता तोड़ने और लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी दौरान बच्चे का पैर आईईडी पर चला गया। जिसके कि आइईडी ब्लास्ट हुआ और मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस शुक्रवार की सुबह पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *