लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: बुधवार को उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी संबंधित पदाधिकारी को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्याओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने व शेष लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया । नगर पंचायत की समीक्षा के क्रम में नगर पंचायत द्वारा कर वसूली बढ़ाने एवं राजस्व संग्रहण में सुधार करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा, भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यो की समीक्षा कर सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का उचित कारणों के साथ ससमय समाधान कराएं। साथ ही वैसे आवेदन जिसमें कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करें। बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार शेखर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी,महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, जिला मत्स्य पदाधिकारी, विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, समेत जिले के अधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *