लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: नगर निगम के समस्याओं को लेकर निगम के हर एक वार्डों के भ्रमण के दौरान संकलित समस्याओं को लेकर मंगलवार को मेयर प्रत्याशी व पूर्व प्रबंधक नई दिल्ली नगरपरिषद धनंजय त्रिपाठी ने नगर आयुक्त को अपने 7 मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 5 वर्षों के निगम के कार्यशैली पर आवाज उठाते हुए कहा कि नगर निगम मेदिनीनगर को गठन हुए पांच वर्ष हो गए परन्तु आज भी मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं।
अपनी 7 मांगों में उन्होंने निगम के 35 वार्डों में पानी समस्या को चिन्हित करते हुए उसके निदान की मांग की है। उन्होंने वर्तमान में 15 टैंकर पानी प्रति वार्ड उपलब्ध कराने की मांग की।
उनकी दूसरी मांग सभी वार्ड में गली से लेकर रोड तक प्रतिदिन कूड़ा उठाने का प्रबंध करने व सफाई कर्मी उपलब्ध कराने की है।
तीसरी मांग में निगम के नए क्षेत्रों में पानी,लाइट व रोड का उचित व्यवस्था ।
चौथे मांग में निगम में मूलभूत सुविधाओं के न मिले टैक्स बंद करना।
पांचवा मांग शहर में हो रहे अवैध व गलत ठेकेदारी प्रथा पे रोक।
छठा मांग निगम क्षेत्र में हैंड पंप लगाने पे 10,000 टैक्स समाप्त करना।
सातवे मांग निगम क्षेत्र में बने नए पार्क जैसे अम्बेडकर पार्क ,गांधी मैदान, मरीन ड्राइव पे बने नए सड़कों की गुणवत्ता की जांच।