लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में 3 एवं 4 मई 2023 को राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन गोसाईंबाग मैदान, श्री बंशीधर नगर में किया जाएगा।राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर आम जनों से लेकर सभी खास लोगों में भी खासा उत्साह है। प्रशासन ने इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव घर-घर घूम कर महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं। इस महोत्सव का उद्घाटन कल मुख्यमंत्री करेंगे। इस बाबत उपायुक्त ने बताया कि राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 3 मई को इसका रंगारंग आगाज किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आमजनों को नही होगी पास की अनिवार्यता नहीं होगी। बता दें कि इस महोत्सव में भाग लेने के लिए बॉलीवुड एक्टर किस्सू राहुल, खलनायक फेम बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़, सुनील पाल, भोजपुरी लोक गायिका कल्पना, लोक गायिका मैथिली ठाकुर सहित अन्य लोग आएंगे जो अपना जलवा बिखेरेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *