लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मेदिनीनगर के संजय कुमार सोनी ने उपायुक्त से आर्थिक मदद की गुहार लगाते संजय असाध्य रोग (कैंसर) से पीड़ित है और पैसे के अभाव में वह अपना इलाज करवा पाने में असमर्थ है। जिस पर उपायुक्त ने संजय को 20000 रुपये की आर्थिक मदद रेड क्रॉस का माध्यम से की। आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आए।