लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: सोमवार को पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के दिशा-निर्देश में जिला मत्स्य कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दोगुना करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने किया। मौके पर डीडीसी ने जिले के अन्नराज जलाशय में 30 केज लगाने की योजना की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह कदम मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गढ़वा जिले को मत्स्योद्योग के क्षेत्र में उसकी अलग पहचान दिलाने में मदद करेगा। वहीं धनराज कापसे ने किसानों को विभागीय योजनाओं और मछली उत्पादन को बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों से मत्स्य बीज उत्पादन के फीडबैक लिए।

मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक चन्देश्वरी साहनी ने भी निदेशक मत्स्य के निर्देशों के तहत मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रगतिशील मत्स्य पालक मनोज चौधरी और विनोद चौधरी ने अपने अनुभव साझा किया। कार्यक्रम झारखंड राज्य के कृषि, कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 200 से अधिक मत्स्य कृषक, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य मित्रऔर केज पालक उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *