लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के अस्सी (80) उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। जिसमें से पलामू जिला के तीन उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय+2 उच्च विद्यालय मेदिनीनगर (जिला स्कूल), राजकीय बालिका+2 उच्च विद्यालय मेदिनीनगर एवं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चैनपुर का भी नाम शामिल हैं। इन तीनों विद्यालयों में कक्षा 6,7,8,9 एवं 11 के 745 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना है। पलामू उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी,उपाध्यक्ष आलोक सिंह,डी.ई.ओ. अनिल कुमार चौधरी,जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार,सिविल सर्जन अशोक कुमार,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी,जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, बीस सूत्री अध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी,गोपाल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जिला स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह का उद्घाटन किया।
समारोह का संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। मौके पर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि आज का दिन पलामू जिले के लिये गर्व का दिन है। आज जिले में भी तीन स्कूल का उद्घाटन हुआ है जहां बच्चे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के इस स्वर्णिम शुरूआत को अंजाम तक पहुंचाना है।उन्होंने आगे कहा कि जो भी समस्या आएगी, उसे मेरे संज्ञान में लाइए,उसका समाधान किया जायेगा। संकल्प, प्रयास व निष्ठा से उत्कृष्ट शिक्षा की मंजिल जरूर मिलेगी। उन्होंने जिला को तीन उत्कृष्ट विद्यालय का उपहार देने के लिए झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया तथा पलामू जिलावासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ए.डी.पी.ओ.उदय सिंह,ए.पी.ओ. अशोक रजक, जान मुथू,अभियंता दिलीप सिंह,क्षेत्र प्रबंधक शादाब हुसैन,सुधीर दूबे,राजीव चौबे,विकास दूबे, प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी, निखिल गुप्ता, बी.पी.ओ.मनोज तिवारी, राजीव रंजन सिंह, नरेन्द्र सिंह,आमोद सिन्हा, मुकेश सिन्हा,विजय शुक्ला व जिला स्कूल के पूर्व छात्र-सह-पत्रकार प्रभात सुमन ने सराहनीय भूमिका निभायी। इस मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थीगण, शिक्षकगण,समग्र शिक्षा अभियान शिक्षाकर्मी,प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारीगण व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों ने भाग लिया।