लाइव पलामू न्यूज/रांची: पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बन चुके गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद मंगलवार को अमन श्रीवास्तव को रांची लाया गया। जल्द ही एटीएस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रांची, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले की पुलिस अलग अलग मामले में ढूंढ रही थी। अमन श्रीवास्तव गिरोह द्वारा लगातार व्यवसायियों से रंगदारी वसूली जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर वाहनों में आगजनी और जान से मारने की धमकी तक भी दी जाती है।