लाइव पलामू न्यूज/रांची: राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त कोरोना संक्रमण के 200 से ज्यादा मरीज एक्टिव हैं। लगातार बढ़ रहा संक्रमण खतरे को आगाह कर रहा है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले सामने आये हैं। केवल रांची में ही 24 घंटे में कोरोना के 14 नए मामले दर्ज किए गये हैं । जिसके साथ ही रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो गयी। पिछले 24 घंटे में धनबाद में 8 और देवघर में 9 नये मामले दर्ज किए गये। इसके साथ रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 46 पर है।

जिलावार संक्रमितों की संख्या:- 

रांची- 72
पूर्वी सिंहभूम 46
देवघर- 16
लोहरदगा 15
पश्चिमी सिंहभूम – 10
गुमला 10

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *