लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : गुरुवार को भवनाथपुर केतार मुख्य मार्ग पर हरिचन मोड़ के समीप एक टेम्पो पलटने से एक बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। मृतक की पहचान पाल्हे गाँव निवासी आशीष राम के आठ वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीधन राम व सोनी देवी टेम्पो पर सवार होकर बीजडीह से श्रीबंशीधर नगर के बारोडीह गाँव शादी में शामिल होने जा रहे थें। जबकि उसी टेम्पो से सुगिया देवी, फुलमानी कुंवर, ललिता देवी व शुभम कुमार रपुरा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के शादी समारोह से अपने घर पाल्हे लौट रहे थे। टेंपो तेज रफ्तार में चल रही थी तभी भवनाथपुर केतार मुख्य मार्ग पर सिंघिताली गाँव स्थित हरिचन मोड़ पर टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबकर शुभम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य टेम्पो सवार लोग घायल हो गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *