लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान सचिन ठाकुर(पिता रामजी ठाकुर) के रुप में हुई है। बता दें कि सचिन विगत दिन हुए नाबालिग से हुए गैंगरेप के आरोपियों में से एक था। बता दें कि सचिन का शव झरगड़ा गांव में उसी जगह पेड़ पर लटकता मिला है, जहां गैंगरेप की घटना घटी थी। उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि गैंगरेप मामले में पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और दो अन्य की तलाश में जुटी थी। उन्हीं में से एक का शव पेड़ से लटकता मिला है। वहीं एक अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है।

क्या है घटना:-

उल्लेखनीय है कि 18 मई को हुसैनाबाद प्रखंड के झरगड़ा ग्राम में एक नाबालिग के साथ गांव के ही 6 युवकों ने गैंगरेप किया और मारपीट कर लड़की को मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और जिसे वायरल करने की धमकी दी थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *