लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रेहला थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास पीपल के पेड़ के नीचे से बजरंग बली की मूर्ति बरामद हुई है। बजरंग बली की मूर्ति चांदी जैसे पदार्थ से निर्मित लग रही है, जिसका वजन आधा किलो से अधिक है। पुलिस ने मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। इस बाबत रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि पीपल के पेड़ के नीचे मूर्ति रखा हुआ था। प्रथम दृष्टया यह चांदी से निर्मित मूर्ति लग रही है। यह कहां से आई इसकी जांच जारी है। मूर्ति कौन सी धातू से निर्मित है। इसका भी सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मूर्ति को देखकर लग रहा है कि यह नवनिर्मित है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से यह मूर्ति पीपल के पेड़ के नीचे मौजूद था। स्थानीय लोग पीपल के पेड़ के नीचे अक्सर पूजा करने जाते थें। अचानक गुरुवार की रात लोगों का मूर्ति पर ध्यान गया। जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी को भी खंगाल रही है ताकि मूर्ति के बारे में जानकारी मिल सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *