CRIME NEWS/मेदिनीनगर : शुक्रवार को पलामू के पांकी एवं तरहसी के सीमावर्ती इलाके में पुलिस एवं अपराधियो के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान के पैर में गोली लगी है।

दरअसल गुरुवार की रात पलामू के प्राइवेट बस स्टैंड के पास शताब्दी मार्केट में गुडु खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली कर कर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में कुख्यात अपराधी फैज खान एवं उसके साथियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस फैज खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पलामू पुलिस को सूचना मिली कि फैज पांकी एवं तरहसी के इलाके में है।
जिसके आलोक में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। छापेमारी के क्रम ने फैज खान की तरफ फायरिंग हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई फायरिंग की जिसमें फैज खान को पैर में गोली लगी। सर्च अभियान में पुलिस ने मौके से एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि फैज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
छापेमारी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई है, एक अपराधी को पैर में गोली लग है। पुलिस मामले में आगेअनुसंधान कर रही है.- रीष्मा रमेशन, एसपी
उल्लेखनीय है कि फैज खान पलामू में कई बड़े अपराधी घटनाओं का आरोपी रहा है। 2012 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष लड्डू खान हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान है। इसके अलावा कई अन्य हत्याकांड में भी फैज खान आरोपी है। पुलिस हत्याकांड के मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।