लाइव पलामू न्यूज/पश्चिमी सिंहभूम: जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के पांत गांव में गुरुवार रात को जेल से छूट कर आये नक्सली चारो पूर्ति (35वर्ष) की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हलांकि इसकी अधिकारिक पुष्टी अभी बाकी है।बताया जा रहा है कि पूर्व में चारो नक्सली मामले में जेल जा चुका है। जेल से छुटने के बाद वह गांव में ही रहता था। गुरुवार को वह जंगल गया था, जहां अज्ञात लोगों द्वारा उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर परिजन शुक्रवार को शव उठा कर घर लाये और इसकी सूचना गोईलकेरा थाना को दी।