लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसा गायब करने वाला साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहता था और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चलाता था। इस बाबत इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि साइबर अपराधी सुबेश कुमार को देवघर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 2018 में पुलिस हवलदार कृष्ण मुरारी पांडेय के बैंक खाते से 93 हजार रुपये उड़ा लिए गए थें।
कृष्ण मुरारी पांडेय पलामू के पाटन निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्हें एक नंबर से कॉल आया कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाटन का बैंक मैनेजर बताया और एटीम के बारे में जानकारी ली और कहा कि उनका एटीएम बंद हो गया है। जिसके बाद उन्होंने एटीएम व बैंक खाते का डिटेल दिया था। डिटेल देने के बाद उनके खाते से करीब 93 हजार रुपये उड़ा लिए गए। जिसमें से 23 हजार रुपये सुबेश कुमार के खाते में गए थें। पुलिस मामले की जांच करते हुए सुबेश कुमार तक पंहुची। घटना के बाद से सुबेश फरार चल रहा था। जिसके बाद पलामू पुलिस को सूचना मिली कि सुबेश देवघर में कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चला रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।