Naxli

लाइव पलामू न्यूज/रांची : चतरा पुलिस के समक्ष नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के चार शीर्ष और हार्डकोर नक्सलियों द्वारा सरेंडर करने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को इलाके में सर्च अभियान चलाकर चार एके-47 राइफल बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इन नक्सलियों के सरेंडर के बाद राज्य के चतरा, हजारीबाग और पलामू के अलावा गया के सीमावर्ती क्षेत्र को नक्सल से मुक्त करा लिया गया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू जी उर्फ लखन यादव (पिता-स्व मादी यादव, निवासी – गरहीतरी, थाना क्षेत्र बाराचट्टी, गया, बिहार, झारखंड में इनाम-10 लाख), जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम (निवासी-गांव जहाजी, थाना क्षेत्र बाराचट्टी, गया, बिहार, झारखंड में इनाम – 10 लाख), सब जोनल ” कमांडर सहदेव यादव उर्फ लट्टन यादव उर्फ सुदर्शन (पिता- झुमक यादव, निवासी-गांव सिकिद, थाना क्षेत्र राजपुर, चतरा, झारखंड, इनाम – 5 लाख) और सब जोनल कमांडर संतोष भुइयां (इनाम प्रस्तावित) का नाम शामिल हैं।

जिस तरह तत्कालीन डीजीपी नीरज सिन्हा के कार्यकाल में झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ काम हुआ है, उसी तरह वर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड पुलिस नक्सल फ्रंट पर शिद्दत से जुटी हुई है। पुलिसिया सूत्रों की माने तो चारों नक्सलियों के खिलाफ झारखंड और बिहार में कुल मिलकर करीब 150 केस दर्ज हैं। उक्त चारों नक्सली हाल ही में हुए लावालौंग थाना क्षेत्र के इनकाउंटर में सक्रिय थे। उस दौरान पांच नक्सली मारे गये थे। . जबकि, ये पुलिस से बचकर बिहार भाग गये थे। वहां जाने के बाद चारों अलग-थलग पड़ गये। जिसके बाद सरेंडर करने के लिए अपने-अपने परिजनों के जरिये पुलिस से संपर्क साधा। जल्द ही पुलिस इसकी घोषणा कर सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *