लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त ने रक्तदान शिविर में पहला डोनर मेधावी पांडेय को सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया। समाचार लिखे जाने तक 10 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके थे।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान हम सब का सामाजिक दायित्व है। हमें नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति की जान रक्त के अभाव में न जाए। एक स्वस्थ व्यक्ति समय समय पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाने के अलावा आप भी कई बीमारियों के खतरे से भी बच सकते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावा सदर एसडीओ राजेश कुमार साह, मुख्य परियोजना निदेशक इंद्रजीत सिंह, महिला कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहिनी गुप्ता सहित रेड क्रॉस सोसायटी के कई सदस्य मौजूद रहे।