लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू 3 मई (बुधवार) को परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन करने जा रही है। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में पूरे झारखण्ड के विप्र समाज एवं पलामू प्रमंडल के परशुराम भक्तों को डिजिटल मीडिया, अखबार, एवं डोर टू डोर जा कर आमंत्रित किया जा रहा है एवं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव द्वारा जहां भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी जा रही है वह झारखण्ड की पहली और ऐतिहासिक मंदिर होने जा रही है। प्रबुद्ध समाज के लोगों एवं जानकारों की माने तो यह मंदिर झारखण्ड की नाक बताई जा रही है जिसकी लागत करीब एक करोड़ से ऊपर की होगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर शहर से सटे गावों में घूम घूम कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
जिसमें पूरबडीहा, जोंड़, रजवाडीह, बड़कागांव, गुरी, भंडार, रजहारा, बसना, अमवा, तोलरा, मनिका, रबदी, चेतमा, सूठा , पाटन, अकराहा, पकरी, खाम्ही, पथरही, रेड़मा, बारालोटा, महुगांवां, हरिनामांड, लोहडा़, परशुराम खाप सहित कई अन्य गावों के अभिभावकों एवं परशुराम भक्तों को राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है। पूरबडीहा पंचायत के लोकप्रिय मुखिया एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के प्रदेश संरक्षक पप्लू दुबे भ्रमण के दौरान घर घर घूम कर लोगों को आमंत्रित करते नजर आएं। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भूमि पूजन का कार्यक्रम किसी एक व व्यक्ति का निजी कार्यक्रम नहीं है।
बल्कि यह समाजिक व सार्वजनिक कार्यक्रम है जिसमें सभी परशुराम भक्त सपरिवार सादर आमंत्रित है। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन 3 मई दिन बुधवार को मथुराबाडी़ उद्योग विभाग के पीछे रेड़मा में राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव द्वारा किया जा रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने प्रमंडल के सभी परशुराम भक्तों को अखबार के माध्यम से लोगों को आमंत्रित किया है। इस भ्रमण मंडली में प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, प्रमंडल अध्यक्ष पांडे मनोज सिंह, प्रमंडल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी अरविंद पांडे, प्रमंडल संगठन मंत्री नवीन पांडे, संजीत पांडे, अंकित पांडे, जिला कार्यसमिति सदस्य सुभाष दुबे, कुनाल दुबे, जय प्रकाश दुबे, उज्जवल दुबे, प्रिंस दुबे, अभिषेक पांडे, नवनीत शुक्ला, बिटू पांडेय, अमित पांडे, राहुल उपाध्याय, राहुल चौबे, राजन पंडित, विपिन पांडे, सहित सैकड़ों भार्गव सेना के लोग सम्मिलित थें।