लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: नगर निगम मेदनीनगर द्वारा पिंक सिटी बस का परिचालन कराया जा रहा है जो बस निगम के बाहर तक आना-जाना कर रही है जो निगम क्षेत्र के लोगों से टैक्स वसूल कर उसका रूट बदला जा रहा है निगम क्षेत्र से बाहर भेज कर यह कहीं से भी उचित नहीं है। यह बातें महापौर पद के प्रत्याशी धनजंय त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में पिंक सिटी बस को चलाया गया है। लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा इसका व्यक्तिगत इस्तेमाल किया जाए यह कहीं से भी उचित नहीं है। पिंक सिटी बस महिलाओं के लिए अगर निगम क्षेत्र में चलाया जाना तय हुआ है तो उसे निगम क्षेत्र में ही चलाया जाए।
अगर पिंक सिटी बस किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा प्रारंभ किया गया है, तो उसे अविलंब रोकने की जरूरत है अन्यथा नगर निगम नगर की जनता के साथ गलत हो रहा है। जिसे आने वाले समय में लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ सकता है। आगे उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं का अंबार है उसके बजाए पिंक सिटी बस का निगम क्षेत्र के बाहर इस्तेमाल करना कहीं से भी उचित नहीं है। पिंक सिटी बस निगम क्षेत्र के अंदर ही चले अन्यथा इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।