लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: केंद्रीय संचार ब्यूरो डाल्टनगंज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवा उत्सव के मौके पर 14 मई को नेहरू युवा केंद्र पलामू के सहयोग से जनता शिवरात्रि कॉलेज परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर सांसद महोदय को केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा प्रकाशित न्यू इंडिया समाचार की हालिया प्रति भी भेंट की गई। सांसद ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी काफी ज्ञानवर्धक है इसमें पलामू के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी जानकारी प्रदर्शित की गई है।
प्रदर्शनी में श्री अन्न (मोटा अनाज) के बारे में प्रकाशित जानकारी देखकर सांसद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के मौके पर यह जानकारी लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार ने सांसद को प्रदर्शनी की विशेषताओं के बारे में बताया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए सभी लोगों को न्यू इंडिया समाचार की प्रतियां भी भेंट की गई साथ ही साथ उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्राचार्य आर पी सिंह, नेहरू युवा केंद्र पलामू की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, सीबीसी डाल्टनगंज के सुफल भेंगरा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।