लाइव पलामू न्यूज: फेमिनामिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सर पर सज चुका है। जहां दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप रहीं तो वहीं मणिपुर की थौना ओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें यह ताज पहनाया। 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं।फेमिना मिस इंडिया 2023 का आयोजन इस बार नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर में किया गया था। जिसमें देशभर से लड़कियों ने हिस्सा लिया था।
ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। वहीं खिताब जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 19 वर्षीय नंदिनी के पास बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री है। मिस इंडिया संगठन के अनुसार नंदिनी के जीवन में रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं। एक इंटरव्यू में नंदिनी ने कहा कि रतन टाटा मानवता के लिए सब कुछ करते हैं और अधिकांश हिस्सा वह दान में देते हैं। उन्हें लाखों लोगों पसंद करते हैं और वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा एक ब्यूटी क्वीन हैं, जो उन्हें अपनी असंख्य उपलब्धियों के कारण प्रेरित करती हैं। वहीं फेमिना मिस इंडिया 2023 में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, एक्ट्रेस अनन्या पांडे समेत कई हस्तियां शामिल हुईं थीं। कार्तिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर फेमिना मिस इंडिया 2023 के विजेताओं की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Honoured to be in the beautiful company of The winners of
Miss India 2023!!
Congratulations Nandini Gupta 👸🏻
Shreya Poonja ,Thounaojam Strela Luwang and all the participants as well ❤️❤️ pic.twitter.com/6rNUhaZBa8— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) April 15, 2023