लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर से लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां अस्पताल कर्मी की लापरवाही के कारण मरीजो को लगभग 9 माह पूर्व एक्सपायर हुई दवा का वितरण कर दिया गया। सोमवार को इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब यहां ईलाज कराने आए जिरहुला निवासी मरीज अशोक मेहता (पिता रामप्यारे मेहता) और परती कुशवानी निवासी सरिता देवी (पति भोला ठाकुर) को एक्सपायरी दवा दी गई।
अशोक मेहता ने कहा कि जो दवा हमें दिया गया। वह जुलाई 2022 में ही एक्सपायर हो चुकी है।
इस संबंध में दवा वितरण कर्मी अजित कुमार ने एक्सपायरी दवा बांटने की बात को निराधार बताते हुए कहा कि एक मरीज द्वारा मुझसे जबरन विटामिन की दवा मांगी जा रही थी जो केवल आयुष्मान मरीज के लिए उपलब्ध है। जिसके बाद मरीज ने किसी दूसरे व्यक्ति को आधे घण्टे बाद बुलाया और इस तरह की शिकायत किया जो पूर्णतया निराधार है। वहीं इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल द्वारा एक्सपायरी दवा नही दी गयी है। लोगों द्वारा बाहर से दवा लाकर हंगामा किया गया है।