मेदिनीनगर : शुक्रवार को मेदिनीनगर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में एक भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, एनडीसी नीरज कुमार, डीईओ सौरव प्रकाश, रेड क्रॉस समिति के सचिव डॉ. सत्यजीत गुप्ता, सदस्य आलोक सिन्हा समेत कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित थें।

कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भाग लेकर राष्ट्रगीत का भावपूर्ण गायन किया जिससे पूरे स्थान पर देशभक्ति की लहर फैल गई।

मौके पर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उत्सव हमारे देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।