लाइव पलामू न्यूज/रांची: ईडी ने सेना की जमीन से घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 घंटे से चल रही पूछताछ के बाद आईएएस छवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। गुरुवार को ईडी ने छवि रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले ईडी ने 24 अप्रैल को भी छवि रंजन से पूछताछ की थी।