लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को शहर के बैरिया चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप ऑनरेरी कैप्टन बृज बिहारी सिंह को सम्मानित किया गया। बता दें कि हिसरा बरवाडीह, पाटन, पलामू निवासी बृज बिहारी सिंह भारतीय सेना के 07 बिहार रेजीमेंट से 30 वर्षों की अपनी सेवा समाप्त कर सेवानिवृत्ति के उपरांत आज यहां पहुंचे। जिसके पश्चात लोगों द्वारा उनका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बृज बिहारी सिंह भावातिरेक हो गए। उन्होंने कहा कि इतना सम्मान पाकर मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ। मैं पलामूवासियों का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे इतना सम्मान प्रदान किया। मौके पर विंध्याचल हॉस्पिटल के निदेशक मनीष कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *