लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: गुरुवार देर रात जंगली हाथियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत के एक ईंट भट्ठे में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचल कर मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बीती रात ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर फनु भुइयां ईट भट्ठे में एक छोटे से झोपड़ी में अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान हाथियों का एक झुंड ईट भट्टे पर हमला कर दिया। हाथियों ने झोपड़ी में सोए फनु , उसकी पत्नी बबीता और 3 वर्षीय बेटी को तीनों को कुचल कर मार डाला। इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में जमकर उत्पात भी बचाया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे। तीनों मृतक गढ़वा जिले के निवासी थें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *