Theft by breaking the bike’s trunk in broad daylight GUMLA: गुमला जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े जशपुर रोड़ स्थित डीके मार्ट के पास से अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 1.25 लाख रुपये की चोरी कर ली।

भुक्तभोगी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।पुलिस डीके मार्ट समेत आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

क्या है मामला :-

दरअसल, चैनपुर प्रखण्ड निवासी गोपाल लोहरा जैसे ही अपनी बाइक को डीके मार्ट के बाहर खड़ा कर कुछ खरीदारी करने अंदर जाते हैं। तभी पीछा करते हुए 2 अपराधी उनके बाइक तक पहुँचते हैं। तत्पश्चात एक अपराधी बाइक से नीचे उतर कर पैदल उनके बाइक के समीप पहुंचने के बाद मैदा की बोरी को नीचे गिराता है।

 

जिसके बाद वह डिक्की तोड़कर अंदर रखे रुपये से भरा प्लास्टिक लेकर बाइक में सवार होकर वापस शहर की ओर भाग निकलता है। बाइक में बैठे व्यक्ति ने पीठ में एक बैग टांग रखा था। जबकि वह हेलमेट व बाइक के हैंडल में थैला टांगा हुआ था। पीड़ित गोपाल लोहरा ने बताया कि वह धान की खरीदारी करता है। मंगलवार को पैसे की जरूरत होने पर वे बाइक में सवार होकर पालकोट रोड स्थित एसबीआई बैंक से एक लाख 25 हजार रुपये निकासी करने के बाद उसे एक प्लास्टिक में रखकर बाइक के डिक्की में डाल दिया।

इसके बाद दो बंडल मैदा बोरी की खरीदारी कर उसे डिक्की के ऊपर बांध कर रखा और वापस गांव लौटने के दौरान वह कुछ खरीदारी करने डीके मार्ट पहुँचा। वहां उसने सड़क के किनारे बाइक को खड़ा किया और वे डीके मार्ट के अंदर घुसे। इसी दौरान बाइक के ऊपर लदे मैदा की बोरी को गिराकर अपराधी पैसे से भरे प्लास्टिक लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *