रांची: राजधानी रांची के प्रसिद्ध बिल्डर और फाइनांसर कृष्ण गोपालका से रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी की मांग दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने की है। प्रिंस खान ने धमकी दी है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो कृष्ण गोपालका व उनके बेटे को जान से मार दिया जायेगा।

प्रिंस खान ने कृ्ष्ण गोपालका के बेटे को भी उनके वाट्सएप पर वीडियो भेज करके धमकी दी है। कृष्ण गोपालका ने इसे लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। लालपुर थाना में दर्ज शिकायत में कृ्ष्ण गोपालका ने पुलिस को बताया है कि 14 सितंबर की दोपहर करीब 2.00 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *