LIVE PALAMU NEWS DESK : राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। इनमें से कई लोग खेतों में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आए। राज्य में रविवार को हुई वज्रपात की घटनाओं में गिरिडीह और दुमका जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जहां तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

हालांकि झारखंड वासियों को अभी बारिश से छुटकारा नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सर्कुलेशन और निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में 16 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूॅंटी और गुमला जिलों के लिए ऑरेंज, जबकि राॅंची, लोहरदगा, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *