सतबरवा(पलामू): लहलहे से रविवार को महाकाल टीम के 12 सदस्य बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुए,ग्रामीणों व परिजनों ने इन श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं व मंगल यात्रा की कामना के साथ विदा किया। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण माह सावन के पवित्र अवसर पर महाकाल टीम के 12 सदस्य बाबा बैद्यनाथधाम देवघर के लिए रवाना हुए।


इस तीर्थ यात्रा में प्रमुख रूप से अमित तिवारी, सुभाष तिवारी, ब्रजेश पांडे, पंकज तिवारी, धर्मेंद्र यादव, राजरूप चौधरी, बिनोद साव, जीतन कुमार, संजय साव, रवि ठाकुर, राजरूप चौधरी, संजय चौधरी, बिष्णु तिवारी सहित कुल 12 श्रद्धालु शामिल हैं।

बोल बम के जयघोष के साथ सभी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले। यह जत्था महादेव की आराधना व जलाभिषेक हेतु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम में जल चढ़ाने जा रहा है।
इंटक के झारखंड प्रदेश सचिव विवेकानंद त्रिपाठी ने सभी शद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *