पलामू : विगत 18 मई को पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में रंजीत कुमार मेहता नामक एक ऑटो ड्राइवर की पत्थर से कूच कर हत्या की गई थी। इस मामले में रंजीत की पत्नी के आवेदन के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पलामू पुलिस ने रंजीत कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ रोहित और संतोष कुमार शामिल हैं। सोनू कुमार टाउन थाना क्षेत्र के निमिया निवासी है, जबकि संतोष कुमार पटेल नगर सुदना निवासी है। पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर जमीन विवाद में तीन लाख की सुपारी लेकर रंजीत कुमार मेहता की हत्या कर दी थी।

तीन लाख की सुपारी दी थी :- 

उन्होंने बताया कि रंजीत कुमार मेहता और अमन सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा था। 16 डिसमिल जमीन पर अमन सिंह कब्जा करना चाहता था, लेकिन पूरे परिवार में रंजीत कुमार मेहता मुखर था और विरोध करता था। रंजीत को रास्ते से हटाने के लिए अमन सिंह ने तीन लाख की सुपारी दोनों आरोपियों को दी गई।

मृतक के पिता को भी दी थी अमन ने धमकी :- 

उन्होंने बताया कि अमन सिंह ने ही मृतक के पिता को गोली मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पिता बिना बताए घर से चले गए थे। बाद में उन्हें छत्तीसगढ़ से बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *