लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103 बोरा पोस्ता भूसी जिसका वजन 16 क्विंटल है के साथ पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह डोडा झारखंड से पंजाब ले जाया जा रहा था। डोडा को मूढ़ी के बोरे में छुपाकर ले जाया जा रहा था। दरअसल पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोडा की एक बड़ी खेप पलामू होते हुए दूसरे राज्य भेजा जा रहा है। सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को संदिग्ध हालत में एक ट्रक नजर आया। जिस पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के अंदर 16 क्विंटल डोडा बरामद हुआ। मौके से पंजाब के तस्कर जसवंत सिंह को गिरफ्तार भी किया गया है। पूछताछ के दौरान जसवंत ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। इस बाबत सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि 16 क्विंटल डोडा जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह डोडा खूंटी से मेदिनीनगर के रास्ते जालंधर ले जाया जा रहा था। तस्कर पंजाब का निवासी है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी पलामू पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा जब्त किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *