LIVE PALAMU NEWS DESK : राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को इस वर्ष IAS में प्रोन्नति (PROMOTION) दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इन पदों पर प्रोन्नति के लिए अफसरों की सूची मांगी है। भारत सरकार के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया ने राज्य की मुख्य सचिव को इससे संबंधित पत्र लिखा है। यह प्रोन्नति एक जनवरी 2014 से दिसंबर 2024 की रिक्ति के विरूद्ध दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि बीपीएससी 39 वें और 40 वीं बैच के अफसरों को आइएएस बनने का मौका मिलेगा। वहीं 19 रिक्त पदों की जगह राज्य सेवा के अफसरों के 57 नाम भेजे जाएंगे। क्योंकि एक पद के विरूद्ध तीन नाम भेजने का प्रावधान है। इधर राज्य सरकार ने भी विभागों से अफसरों की सूची मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।