लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: बुधवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” की पहली कड़ी में क्षेत्र के सेवानिवृत शिक्षकों को कॉफी पर आमंत्रित किया गया था। एसडीओ संजय कुमार की इस अपील पर लगभग 20 रिटायर्ड शिक्षक अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थें। इनमें ज्यादातर ऐसे शिक्षक शामिल हैं जो अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग प्रखंडों और ग्रामों से संबंध रखते हैं। किंतु वर्तमान में गढ़वा शहर या उसके आसपास के इलाकों में निवास कर रहे हैं।

बैठक में पहुंचे वरिष्ठ जनों ने इस प्रशासनिक पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे प्रशासन-नागरिक संवाद बेहतर होगा। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने शिक्षा विभाग से जुड़े अपने व्यक्तिगत मामलों को एसडीओ के समक्ष रखा। वहीं अन्य शिक्षकों ने अनुमंडल क्षेत्र के सार्वजनिक यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ सफाई जैसे विषयों को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *