DEAD BODY OF NEWBORN RECOVERED MEDININAGAR : जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के पास से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। दरअसल, सोमवार को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आर्यन हॉस्पिटल के पास एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ।

शव की स्थिति अत्यंत वीभत्स थी  कुत्तों ने शव का आधा हिस्सा नोच डाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं पूर्व पार्षद मनोज सिंह :

घटना को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद मनोज सिंह ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि,  “यह मामला बेहद गंभीर है। ऐसा मामला पहले भी देखा गया है। खासकर इस हॉस्पिटल के आसपास पहले भी कई बार संदिग्ध परिस्थितियों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।”

उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार और डॉक्टर सीमा पर भी गंभीर आरोप लगाए। मनोज सिंह का कहना है कि, “इनके अस्पताल के आस-पास पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है?”

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस : 

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि शव को वहां किसने फेंका। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह एक बड़ा सामाजिक अपराध बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *