लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: रविवार को सोननगर-बरवाडीह रेलखंड के अंकोरहा और बड़की सलैया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान हैदरनगर प्रखंड के खरगड़ा गांव निवासी विनोद यादव के पुत्र धनंजय कुमार के रुप में हुई। बता दें कि धनंजय की शादी इसी माह की 21 तारीख को होनी थी। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को अपनी दादी के साथ अंकोरहा रेलवे स्टेशन के बगल में नरारी कला गांव में अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड देने गया था। रविवार की सुबह वह शटल ट्रेन से हैदरनगर वापस आ रहा था। इसी क्रम में अंकोरहा और बड़की सलैया रेलवे स्टेशन के बीच सिमरा गांव के पास ट्रेन से वह गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। माता-पिता, दादा-दादी का रो-रो कर बुरा हाल है।