लाइव पलामू न्यूज/पलामू: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पलामू पुलिस और GST डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैध कागजात नहीं होने के कारण एक ट्रक में लदे 24 बाइक को जब्त किया है। उक्त कार्रवाई लेस्लीगंज थाना द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही लदे एक अन्य ट्रक को जांच के लिए लेस्लीगंज थाना में रखा गया है। राज्य कर और आयकर विभाग की टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जब्त बाइक का बिल जब्ती के बाद का है। आशंका है कि उक्त सामान को चुनाव में मुफ्त बांटकर चुनाव प्रभावित करने की इरादा था।
