लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पलामू पुलिस के हाथ नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने एक कार से लाखों का ब्राउन शुगर और आठ लाख रुपये से अधिक की नकद बरामद किया है। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

बताया जा रहा है कि चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और दंडाधिकारी संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी लिए जाने पर उसमें से 700 ग्राम ब्राउन शुगर और आठ लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई।
मौके से गिरफ्तार तीनों युवक हुसैनाबाद गढ़वा और गुमला के निवासी हैं। पुलिस की टीम तीनों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान नकदी और ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।